Saturday, 21 April 2018

गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों के रहस्य


वो रहस्‍य जो छिपे हैं गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में...
सनातन धर्म में मंत्रों की महिमा अपरमपार है। जैसे-जैसे विज्ञान प्रगति कर रहा है प्राचीन दुनिया के रहस्‍यों पर जमी परतें खुलने लगी हैं। मंत्र केवल ढपोर शंख नहीं है, जैसा उन्‍हें अबतक कतिपय विद्वानों द्वारा बताया गया है। बात करते हैं मंत्रों में सबसे श्रेष्‍ठ मानी जाने वाली गायत्री मंत्र की। तत्त्वज्ञानी गायत्री मंत्र में छिपे अनेक रहस्‍यों पर जमी परत उतारने में जुटे हुए हैं। इनमें से अनेक तथ्‍यों को ढूंढ भी लिया गया है। तो आइए, तत्‍वज्ञानियों और गायत्री परिवार की ओर से लगातार इस दिशा में किये जा रहे शोधों से निकली जानकारियों को आपसे साझा करते हैं। जानते हैं कि आखिर गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में कौन-कौन से रहस्‍य छिपे हुए हैं।

गायत्री मंत्र

ब्रह्म-विज्ञान के 24 ग्रंथ, गायत्री के 24 अक्षर

सनातन धर्म में वेदों को सबसे ऊपर रखा गया है। सम्‍पूर्ण वेद ग्रंथों को ब्रह्म-विज्ञान भी कहते हैं। आश्‍चर्य की बात यह है कि गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों की तरह ही ब्रह्म-विज्ञान ग्रंथों की संख्‍या भी कुल 24 ही है। इनमें 4 वेद, 4 उपवेद, 4 ब्राह्मण, 6 दर्शन और 6 वेदांग हैं। इनका जोड़ 24 है। तत्त्वज्ञानियों का मानना है कि गायत्री के 24 अक्षरों की व्‍याख्‍या के लिए इन 24 शास्‍त्रों का निर्माण हुआ है। 

हमारा शरीर और गायत्री के 24 अक्षर

अब आइए आपको बताते हैं कि हृदय को जीव का और ब्रह्मरंध्र को ईश्वर का स्थान माना गया है। हृदय से ब्रह्मरंध्र की दूरी 24 अंगुल है। इस दूरी को पार करने के लिए 24 कदम उठाने पड़ते हैं। 24 सद्गुण अपनाने पड़ते हैं- इन्हीं को 24 योग कहा गया है। विराट् ब्रह्म का शरीर 24 अवयवों (Components) वाला है। मनुष्य शरीर के भी प्रधान अंग 24 ही हैं।

सूक्ष्‍म शरीर की शक्ति प्रवाहिकी नाड़ियों में भी 24 प्रधान नाड़ियां हैं। इनमें गर्दन में 7, पीठ में 12, कमर में 5 इन सबको मेरुदण्ड यानी स्‍पाइनल कॉर्ड के 'सुषुम्ना' परिवार का अंग माना गया है।

अष्‍ट सिद्धि और नौ निधियों की अघिष्‍ठात्री

गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों को अष्टसिद्धि और नवनिद्धियों (ये हनुमान जी को प्राप्‍त हुईं) की अधिष्ठात्री माना गया है। इन दोनों के समन्वय से ही शुभ गतियाँ प्राप्त होती हैं। 

24 तत्‍व और 24 अक्षर 

सांख्य दर्शन के अनुसार यह सारा सृष्टिक्रम 24 तत्त्वों के सहारे चलता है। उनका प्रतिनिधित्व गायत्री के 24 अक्षर करते हैं।

'योगी याज्ञवल्क्य' नामक ग्रंथ में गायत्री की अक्षरों का विवरण दूसरी तरह लिखा है-

र्कम्मेन्दिरयाणि पंचैव पंच बुद्धीन्दि्रयाणि च ।।
पंच पंचेन्द्रिरयार्थश्च भूतानाम् चैव पंचकम्॥
मनोबुद्धिस्तथात्याच अव्यक्तं च यदुत्तमम् ।।
चतुर्विंशत्यथैतानि गायत्र्या अक्षराणितु॥
प्रणवं पुरुषं बिद्धि र्सव्वगं पंचविशकम्॥

यानी, पांच ज्ञानेन्द्रियां, पांच कर्मेन्द्रियां, पांच तत्त्व, पांच तन्‍मात्राएं (शब्द, रूप, रस, गंध, स्पर्श) यह कुल बीस हुए, इनके अतिरिक्त अन्तःकरण चतुष्टय (मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार) यह चौबीस हो गये। परब्रह्म पुरुष इन सबसे ऊपर पच्चीसवां हैं।

ऐसे- ऐसे अनेक कारण और आधार हैं, जिनसे गायत्री में 24 अक्षर ही क्यों हैं, इसका समाधान मिलता है। 

महाभारत और गायत्री के 24 अक्षर 

प्राचीन काल में 'महाभारत', 'भारत-संहिता' के नाम से ही लोक विख्‍यात था। उसमें कुल 24,000 श्‍लोक थे। ''चतुर्विंशाति साहस्रीं चक्रे भारतम्''। इस प्रकार अन्‍य महत्त्वपूर्ण प्राचीन ग्रंथ रचियताओं ने किसी ना किसी रूप में गायत्री के महत्त्व को स्वीकार करते हुए उसके प्रति किसी ना किसी रूप में अपनी श्रद्धा व्यक्त की है।

वाल्‍मीकि रामायण और गायत्री के 24 अक्षर 

वाल्मीकि रामायण में हर एक हजार श्लोकों के बाद गायत्री के एक अक्षर का सम्पुट है। श्रीमद् भागवत के बारे में भी यही बात है।

यह भी पढ़ें 
अगर आप में भी हैं ये प्रवृत्‍तियां तो आप भी हैं असुर !क्‍या आप जानते हैं हमारी आत्‍मा का ये वैज्ञानिक सच ?
ये हैं प्राचीन भारत के महाविनाशकारी अस्‍त्र और शस्‍त्र
यहां आज भी मौजूद हैं श्रीराम-रावण महायुद्ध के निशान
जानिए, कैसे तय होती है यमलोक की यात्रा, कौन-कौन है वहां
क्‍या आप जानते हैं शिखा रखने के ये वैज्ञानिक फायदे ?
ये हैं असंभव को संभव बनाने वाली बजरंगबली की 'अष्‍टसिद्धियां'
क्‍या हैं वेद, क्‍यों हुई रचना, कितना जानते हैं इसके बारे में आप ?
क्‍या आप जानते हैं 'ॐ नम: शिवाय' महामंत्र की महिमा
पद्मनाभस्‍वामी मंदिर के तहखाने में छिपा है कौन सा रहस्‍य !
वैज्ञानिकों ने माना, गंगा का मूल उद्गम गंगोत्री नहीं कैलाश है !
इन वैदिक मंत्रों के अभ्‍यास से अपने क्रोध पर पाएं काबू
क्‍या आप जानते भी हैं क्‍या है हिन्‍दू धर्म के 10 सिद्धांत ?
क्‍या आप जानते हैं क्‍या है 'ॐ' का रहस्‍य ?
क्‍या है शिवलिंग ? स्‍वयं ब्रह्मा ने बताया है इसका रहस्‍य !
जानिए, क्‍या हैं पुराण ? महर्षि वेदव्‍यास ने क्‍यों की इनकी रचना

धर्म और आध्‍यात्‍म से जुड़ी खबरों के लिए लाइक करें ईनाडु इंडिया का पेज'धर्मक्षेत्र'
आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। ट्विटर पर'धर्मक्षेत्र

No comments:

Post a Comment