Sunday, 29 October 2017
शाकल्य
Toggle sidebar
Jagran
शाकल्य की सुगंध व वेदमंत्रों से गुंजायमान रहा वातावरण
Fri Nov 25 01:03:45 IST 2011


उन्नाव, निप्र: गायत्री परिवार द्वारा मियागंज में आयोजित 1008 कुंडीय अश्वमेघ यज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। यज्ञ की वेदी पर आहुति देने के लिए श्रद्धालुओं में आपाधापी की स्थिति रही और वातावरण शाकल्य की सुगंध एवं वेदमंत्रों से गुंजायमान रहा। सड़क मार्गों से होकर हर दिशाओं से श्रद्धालुओं का प्रात: से अपराह्न तक आना जारी रहा। इससे श्रद्धालुओं को बारी-बारी से यज्ञ मंडप में ले जाया गया। मंडप का भव्य विशाल स्वरूप अपने में श्रद्धा एवं बौद्धिक क्रांति का केंद्र इन दिनों बना हुआ है।
इस अवसर पर सायंकालीन सत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श की विशद विवेचना करते हुए हरिद्वार के बलराम सिंह परिहार ने अतीत कालीन भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं प्राकृतिक संपदा की रक्षा करने की भाव भरी प्रेरणा दी। उन्होंने अपने देश भारत की परिवार व्यवस्था की श्रेष्ठता का वर्णन कर श्रद्धालुओं को परिवार व उसमें समाहित सामाजिक दायित्वों से जागरूक किया। उन्होंने नारी जीवन की पवित्रता बनाये रखने पर बल दिया।
इसी के बाद सर्व धर्म समभाव के प्रतीक 24000 दीपों को प्रज्जवलित कर गायत्री परिवार का सबसे मनोहारी कार्यक्रम दीप यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी रविकांत बाजपेई ने बताया कि समूचा कार्यक्रम निर्विघ्न तथा अनुशासित संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का कलश पूजन ब्लाक प्रमुख बलवीर सिंह यादव, राम बरन कुरील, मोरल ग्रुप के चेयरमैन अजय शर्मा ने किया। आचार्य वरण खंड विकास अधिकारी आशुतोष दुबे, पप्पू गुप्त, रत्नेश, मिश्री लाल गुप्त, अन्नू अवस्थी व माता गायत्री की पूजा धरमू गुप्ता ने किया। दीप यज्ञ का दीपक क्षेत्राधिकारी हसनगंज, चिरंजीवी नाथ सिन्हा व जिला पंचायत सदस्य सुजाउरहमान सफवी ने दीप प्रज्जवलित कर भाईचारे का पैगाम दिया। यज्ञ आयोजक मुकेश कुमार गुप्त ने बताया कि कल 25 नवंबर को महापूर्णाहुति होगी जिसमें नारियल गोले से साधक पूर्णाहुति करेंगे। उन्होंने निवेदन किया है कि सभी याजक नारियल को काट कर उसमें घी, हवन सामग्री भरकर लायेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

ताज़ा ख़बर

RJD MLA को फिर आया कॉल, 20 लाख रुपये जल्दी दो नहीं तो अंजाम भुगतो

नशेड़ी पति पत्नी को बुलाकर ले गया बाथरूम, मुंह बंद कर रेत दिया गला

बिहार में बिखराव की कगार पर कांग्रेस, आइए नजर डालते हैं कारणों पर

सुविधा से हो रही असुविधा, किराया प्लेन का और सवारी ट्रेन की..जानिए
जज्बा एेसा कि 98 साल की उम्र में किया MA, लिम्का बुक में दर्ज कराया नाम
View more on Jagran
Copyright © 2017 Jagran Prakashan Limited.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment